PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर साल आर्थिक मदद दी जाती है। हालांकि, कई बार कागजी कमियों या तकनीकी वजहों से कई पात्र किसानों की किस्तें बीच में ही अटक जाती हैं। अगर आपकी भी पिछली किस्त किसी कारणवश बैंक खाते में नहीं पहुंच सकी थी, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
अगर आप सरकार के बनाए सभी नियमों को समय रहते पूरा कर लेते हैं, तो आपकी अगली किस्त नहीं रुकेगी और जब सभी लोगों की किस्त आएगी, तो आपके बैंक खाते में पैसे सफलता-पूर्वक भेज दिए जाएंगे। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।