UPI PF Withdrawal System: अगर आप भी नौकरी करते हैं तो नियमों के तहत आपका भी पीएफ कटता होगा? इस पीएफ खाते में हर महीने कर्मचारी की सैलरी से पैसे कटकर जमा होते हैं और कंपनी भी इतने ही पैसे जमा करती है जिस पर सरकार हर साल ब्याज भी देती है।
वहीं, लोग अपनी नौकरी छोड़ने के बाद या नौकरी के बीच में भी लोग अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। लेकिन अब इस सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए ईपीएफओ UPI से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने वाली है। पर क्या आ जानते हैं कब से लोग UPI के जरिए पीएफ के पैसे निका पाएंगे? चलिए जानते हैं इस बारे में...