फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

November 2025 Bank Holidays: आ गई नवंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट, चेक करें आपका बैंक कब रहेगा बंद

Tue, 28 Oct 2025 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

November Mein Bank Kab Band Rahenge: अक्तूबर का महीना बीतने वाला है। ऐसे में तीन दिन बाद नया महीना यानी नवंबर का महीना लग जाएगा। ऐसे में इस महीने बैंक कब-कब बंद रहेंगे? आप यहां चेक कर सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala
Bank Holidays List November 2025: हमें अगर अपनी पसंद का कोई सामान मंगवाना है, पसंद के कपड़े खरीदने हैं या किसी अन्य तरह की चीजें ऑर्डर करनी है, तो आज के समय में अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। अब पहले की तरह लोगों को दिक्कतें कम ही होती हैं। जैसे, बैंकिंग क्षेत्र को ही देख लीजिए। ऑनलाइन बैंकिंग ने लगभग सबकुछ बदल दिया है।

अब पहले की तरह लोगों को पैसे निकालने के लिए बैंक नहीं पड़ता, क्योंकि अब एटीएम से ये काम मिनटों में हो जाता है। जबकि, यूपीआई से किसी को भी पैसे भेजे जा सकते हैं आदि। हालांकि, चेक जमा करने से लेकर डिमांड ड्राफ्ट यानी डीडी बनवाने के लिए आपको बैंक जाना ही पड़ता है। ऐसे में अगर आप नवंबर महीने में किसी काम से बैंक जाने वाले हैं, तो पहले यहां ये जरूर चेक कर लें कि आपके शहर में नवंबर महीने में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं नवंबर की छुट्टियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
नवंबर में कब-कब बैंकों की छुट्टियां?

1 और 2 नवंबर
  • कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में इगास-बगवाल का पर्व मनाया जाएगा। इसलिए इस दिन बेंगलुरु और देहरादून के बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं, 2 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण पूरे देश कें बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

3 of 5
नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
5 नवंबर
  • इस दिन गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा है। ऐसे में कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे जिसमें राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, जम्मू, कानपुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, आइजोल, बेलापुर, कोहिमा, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर शामिल हैं। इन शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं

4 of 5
नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
6, 7, 8 और 9 नवंबर
  • 6 नवंबर को नोंग्क्रेम नृत्य होने के कारण और 7 नवंबर को वंगाला महोत्सव की वजह से शिलांग के बैंकों की छुट्टी रहेगी। 8 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। साथ ही 9 नवंबर को पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
16, 22, 23 और 30 
  • 16 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा, 22 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है, 23 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी और 30 नवंबर को रविवार के अवकाश की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें