PUC Certificate Rules 2026: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने प्रदूषण नियंत्रण यानी पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता के नए नियम जारी किए हैं। इस नए नियम में BS-1 से BS-4 तक की PUC सर्टिफिकेट की वैधता को घटा दिया गया है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या पहले से बने पीयूसी सर्टिफिकेट पर भी यह नियम तुरंत लागू होंगे? बता दें कि नियमों के मुताबिक पहले से मौजूदा प्रमाण पत्र अपनी छपी हुई तारीख तक ही मान्य रहेंगे। जब वाहन मालिक पहली बार पुराना सर्टिफिकेट रिन्यू कराएंगे, तभी नई वैधता लागू होगी।
इसको सरल तरीके से समझें तो जिनका PUC पहले से बना हुआ है और वो अगले साल तक वैलिड है तो उन्हें अब अलगे साल ही रिन्यू कराने की जरूरत होगी। नए नियम के और बड़ा बदलाव हुआ है कि अगर एक्सपायरी से दस दिन पहले रिन्यू कराते हैं, तो नई अवधि पुरानी एक्सपायरी तारीख से गिनी जाएगी। बाद में रिन्यू कराने पर रिन्यूअल की तारीख से लागू होगी। इससे वाहन चालकों को तुरंत परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए अब इसमें नए नियम से जुड़ी कुछ जरूरी बातें समझते हैं।