फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Blast: स्मार्टफोन का करते हैं इस्तेमाल, तो जान लें ये बातें, वरना ब्लास्ट कर सकता है मोबाइल फोन

Sun, 01 Jan 2023 03:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Smartphone Blast - फोटो : Istock
तकनीक के विकास ने आज लगभग हम सभी के हाथों में स्मार्टफोन को थमा दिया है। स्मार्टफोन आने के बाद हमारे कई काम काफी आसान बन चुके हैं। इसने हमारी लाइफस्टाइल में एक अहम जगह बना ली है। आज हम अपने सभी जरूरी कार्यों को स्मार्टफोन की मदद से अंजाम दे रहे हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना जरूरी है। अगर आप इन बातों के बारे में नहीं जानते हैं। इस स्थिति में इस बात की संभावना है कि आपका मोबाइल फोन ब्लास्ट करके फट सकता है। बीते सालों में स्मार्टफोन ब्लास्ट से जुड़े कई मामले सामने निकलकर आए हैं। ऐसे में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनका विशेष ध्यान मोबाइल फोन का उपयोग करते समय रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Smartphone Blast - फोटो : Istock
अक्सर लोग स्मार्टफोन का ओरिजनल चार्जर खोने या खराब होने पर किसी नकली चार्जर का उपयोग करने लगते हैं। आपको यह गलती कभी नहीं करनी चाहिए। नकली चार्जर को उपयोग में लाने पर बैटरी खराब हो सकती है। इसके अलावा बैटरी गर्म होकर ब्लास्ट भी कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Smartphone Blast - फोटो : Istock
अगर आपका चार्जर खराब हो जाता है। इस स्थिति में आपको कंपनी के ओरिजनल चार्जर को ही खरीदना चाहिए। वहीं आपको कभी भी अपने स्मार्टफोन को चार्ज लगाकर गेम नहीं खेलना चाहिए।

APY: नए साल के मौके पर पति-पत्नी सरकार की इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने दस हजार रुपये की पेंशन

4 of 5
Smartphone Blast - फोटो : Istock
ऐसा करने पर स्मार्टफोन की बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से उसके गर्म होकर फटने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा अगर आपका स्मार्टफोन असमान्य तौर पर गर्म हो जाता है। इस स्थिति में आपको उसका इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smartphone Blast - फोटो : Istock
आपको अपने स्मार्टफोन को नजदीकी सर्विस सेंटर में जाकर दिखाना चाहिए। अगर आप भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में आपको इन बातों के बारे में जान लेना चाहिए।

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन जारी हो सकती है 13वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान जरूर करें ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें