फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Cylinder Crisis: नहीं मिल रहा LPG सिलिंडर तो कैसे बनाएं खाना? यहां जानें कुछ तरीके

Wed, 11 Mar 2026 01:59 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Shortage: जिस तरह से अलग-अलग शहरों में एलपीजी की किल्लत दिखाई दे रही है। उससे लोग परेशान हैं। ऐसे में अगर आपको एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है तो आप कुछ विकल्पों की तरफ जा सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस के अलावा किसमें खाना बना सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
LPG Shortage Crisis In India: देश के अलग-अलग शहरों से एलजीपी गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली से लेकर यूपी और मुंबई से लेकर कोलकाता तक ये समस्या देखी जा रही है। यही नहीं, गैस सिलिंडर के दामों में 50 रुपये की बढोतरी भी देखी गई।

ऐसे में एलपीजी की किल्लत की वजह से हर कोई चिंता में है कि गैस न होने पर क्या होगा? घरों की गृहणी से लेकर होटल-रेस्टोरेंट के मालिक तक चिंता में हैं। अगर आप भी गैस की दिक्कतों की वजह से परेशान हैं, तो आप कुछ और विकल्प अपना सकते हैं जिससे आपकी कुकिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी। चलिए जानते हें ये ऑप्शन क्या हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एलपीजी गैस के अलावा किसमें खाना बना सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
गैस न होने पर कैसे बनाएं खाना?

पहला तरीका
  • आप इंडक्शन कुकटॉप ले सकते हैं
  • आज के समय में कई लोग इसका इस्तेमाल भी करते हैं
  • खासतौर पर पीजी-मेस में रहने वाले लोग इसका इस्तेमाल करते हैं
विज्ञापन

3 of 5
एलपीजी गैस के अलावा किसमें खाना बना सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • कुकिंग के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें गैस की जरूरत नहीं होती है
  • इंडक्शन बिजली से चलता है
  • ये आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल सकता है और इसकी शुरुआती कीमत 2000 रुपये से हो जाती है

4 of 5
एलपीजी गैस के अलावा किसमें खाना बना सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • आप गैस की जगह पर इलेक्ट्रिक मल्टी कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • ये बिजली से चलता है
  • इसमें आप दाल, चावल, सूप और सब्जियां आदि बना सकते हैं
  • आपको ये लगभग 2000 रुपये की शुरुआती कीमत से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह मिल सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलपीजी गैस के अलावा किसमें खाना बना सकते हैं? - फोटो : Adobe stock
तीसरा तरीका
  • आप माइक्रोवेव ओवन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं
  • वैसे तो कई लोग इसका इस्तेमाल खाना गर्म करने के लिए करते हैं, लेकिन आप इसमें खाना बना भी सकते हैं और चीजें बेक भी कर सकते हैं
  • ये आपको लगभग 5000 रुपये की शुरुआती कीमत से मिल सकता है
  • माइक्रोवेव ओवन को ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें