फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Leakage: क्या आपके LPG सिलिंडर के रबर पाइप में लीकेज है? यहां जानें चेक करने का तरीका

Sun, 07 Jun 2026 06:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LPG Gas Leakage Check: एलपीजी गैस लीकेज चेक करने के लिए आप साबुन का उपयोग करके लीकेज चेक कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
गैस स्टोव लीकेज - फोटो : AI
How To Test Gas Pipe Leak: आधुनिक रसोई में एलपीजी गैस सिलेंडर बहुत से लोगों के जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना घर के चूल्हे की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह जितनी बड़ी सुविधा है, सुरक्षा के मामले में इसमें की गई एक छोटी सी चूक उतनी ही जानलेवा साबित हो सकती है। अमूमन लोग गैस सिलेंडर बदलते समय उसकी लीकेज तो जांच लेते हैं, लेकिन रेगुलेटर से चूल्हे को जोड़ने वाले रबर पाइप पर किसी का ध्यान नहीं जाता।

लगातार इस्तेमाल, मौसम के बदलाव और रसोई की गर्मी के कारण समय के साथ इस रबर पाइप में बारीक दरारें आने लगती हैं या यह कोनों से ढीला पड़ जाता है। ऐसी स्थिति में गैस का धीमा रिसाव शुरू हो जाता है, जो किसी भी पल एक भयानक ब्लास्ट या भीषण आग का कारण बन सकता है।

आपके परिवार की सुरक्षा सीधे इस साधारण से दिखने वाले पाइप से जुड़ी है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना मौत को दावत देने जैसा है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बिना किसी मैकेनिक के, आप खुद घर पर ही इसे बेहद आसान तरीके से कैसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
साबुन के झाग से करें आसान टेस्ट - फोटो : AI
साबुन के झाग से करें आसान टेस्ट
  • एक कटोरी में पानी लेकर उसमें थोड़ा सा साबुन या बर्तन धोने वाला लिक्विड मिलाकर गाढ़ा झाग बना लें। 
  • अब इस झाग को रबर पाइप के दोनों कोनों (जॉइंट्स) और पूरे पाइप पर अच्छी तरह लगाएं।
  • अगर पाइप में कहीं से भी छोटे-छोटे बुलबुले उठते हुए दिखाई दें, तो समझ जाएं कि वहां से गैस लीक हो रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
पाइप की बनावट और एक्सपायरी डेट जांचें - फोटो : Adobe Stock
पाइप की बनावट और एक्सपायरी डेट जांचें
  • रबर पाइप को हाथ से मोड़कर देखें कि कहीं उसमें बारीक दरारें या कड़ापन तो नहीं आ गया है। अगर रबर के पाइप में दरार दिख रहा है तो उसे लीक होने का इंतजार न करें, पाइप बदल दें।
  • इसके अलावा, हर गैस पाइप पर उसकी एक्सपायरी डेट लिखी होती है। 
  • सुरक्षा के नियमों के मुताबिक, भले ही पाइप बाहर से बिल्कुल ठीक दिख रहा हो, फिर भी इसे हर दो साल में जरूर बदल देना चाहिए।

4 of 5
पाइप की सही फिटिंग और लंबाई का ध्यान - फोटो : Adobe Stock
पाइप की सही फिटिंग और लंबाई का ध्यान
  • ध्यान रखें कि रबर पाइप न तो बहुत ज्यादा लंबा हो और न ही छोटा, इसकी आदर्श लंबाई 1.5 मीटर होनी चाहिए।
  • पाइप चूल्हे और रेगुलेटर के नोजल पर पूरी गहराई तक चढ़ा होना चाहिए और सुरक्षा के लिए दोनों तरफ स्टील के मजबूत क्लिप लगे होने चाहिए ताकि दबाव से पाइप बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लीकेज मिलने पर तुरंत करें ये जरूरी काम - फोटो : freepik
लीकेज मिलने पर तुरंत करें ये जरूरी काम
  • अगर आपको पाइप में लीकेज का पता चलता है, तो बिना देरी किए रेगुलेटर के स्विच को तुरंत बंद कर दें।
  • घर के सभी खिड़की-दरवाजे खोल दें ताकि गैस बाहर निकल सके। 
  • ऐसी स्थिति में माचिस, लाइटर या बिजली के किसी भी स्विच को ऑन या ऑफ करने की गलती बिल्कुल न करें और गैस एजेंसी को कॉल करें। 
  • इन सब के बाद किसी अच्छे मेकेनिक को बुलाकर गैस का पाइप बदलवा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें