फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladali Bahna Yojana: लाड़ली बहना योजना की जारी हुई 39वीं किस्त, 1500 नहीं सरकार ने भेजे ₹1750; ऐसे करें चेक

Wed, 19 Aug 2026 03:33 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ladli Bahna 39th Installment: लाड़ली बहना योजना योजना की 39वीं किस्त जारी हो चुकी है और बहनों को उनकी रक्षाबंधन का गिफ्ट मिल चुका है। आइए इस लेख में ये जानते हैं कि आपके खाते में इस योजना के पैसे पहुंचे या नहीं।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
लाड़ली बहना 39वीं किस्त - फोटो : AI
Ladli Bahna Status Check: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' की 39वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि इस बार लड़ली बहना योजना की किस्त बहुत खास है क्योंकि सरकार ने इस बार बहनों को रक्षाबंधन का अतिरिक्त तोहफा भी दिया है। इस बार राज्य सरकार ने लाभार्थियों के बैंक खातों में निर्धारित 1500 रुपये की जगह पूरे 1750 रुपये की राशि ट्रांसफर की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में मां शारदा के दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में योजना की 39वीं किस्त सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। अल्लाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त बहनों के खातों में भेजी।

सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को 250 रुपये का विशेष शगुन उपहार के रूप में दिया। इस तरह कुल 1750 रुपये सीधे महिलाओं के खातों में भेजे गए हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप अपने खाते में आए इस पैसे का स्टेटस घर बैठे कैसे आसानी से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रक्षाबंधन पर मिला विशेष तोहफा - फोटो : iStock
रक्षाबंधन पर मिला विशेष तोहफा
  • सरकार हर महीने लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के रूप में तय राशि देती है। 
  • मगर इस बार रक्षाबंधन का त्योहार होने की वजह से मुख्यमंत्री ने बहनों को 250 रुपये अतिरिक्त देने का फैसला किया। 
  • इस तरह नियमित मिलने वाली राशि और शगुन मिलाकर कुल 1750 रुपये की रकम सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
आधिकारिक पोर्टल से स्टेटस चेक करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक पोर्टल से स्टेटस चेक करने का तरीका
  • अगर आप यह चेक करना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, तो सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://cmladlibahna.mp.gov.in/) पर जाएं।
  • वहां होमपेज पर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना समग्र आईडी या आवेदन क्रमांक दर्ज करके ओटीपी के जरिए आसानी से भुगतान की स्थिति देख सकती हैं।

4 of 5
बैंक और एसएमएस से ऐसे प्राप्त करें जानकारी - फोटो : AdobeStock
बैंक और एसएमएस से ऐसे प्राप्त करें जानकारी
  • जिन महिलाओं का मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है, उन्हें पैसे जमा होने का मैसेज तुरंत मिल जाएगा।
  • अगर किसी कारण से मैसेज नहीं आया है, तो आप अपने नजदीकी बैंक शाखा या एटीएम जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाल सकती हैं।
  • इसके अलावा पासबुक प्रिंट कराकर या अपने मोबाइल बैंकिंग एप की मदद से भी पैसे आने की पुष्टि कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैसे न आने पर करें यह काम - फोटो : Adobe Stock
पैसे न आने पर करें यह काम
  • अगर आपके खाते में अभी तक 1750 रुपये की राशि नहीं पहुंची है, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
  • सबसे पहले अपने बैंक जाकर यह जांच लें कि आपका खाता डीबीटी से लिंक और आधार से एनपीसीआई मैप्ड है या नहीं।
  • अगर खाता पूरी तरह एक्टिव है और फिर भी समस्या आ रही है, तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें