फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन इस दिन होगी शुरू! मुंबई से अहमदाबाद का सफर होगा मात्र 2 घंटे में

Thu, 06 Aug 2026 06:04 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना के तहत यह ट्रेन महज 2 घंटे में 508 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
Register For Event
विज्ञापन
India's Frist Bullet Train - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लंबे समय से लोग बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। बीते कई वर्षों से देश में बुलेट ट्रेन परियोजना निर्माणाधीन है। इसका निर्माण मुंबई अहमदाबाद कॉरिडोर पर किया जा रहा है। बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य पूरा होने के बाद देश में यात्री तेज और सुरक्षित ढंग से अपना सफर पूरा कर सकेंगे। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 को शुरू हो सकती है। इसे मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


इस दौरान यह ट्रेन करीब 508 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 2 घंटे में पूरा करेगी। वर्तमान में इस दूरी का सफर करने में 6 घंटे या उससे ज्यादा का समय लगता है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन की रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। वहीं इसकी औसत गति करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। 

बुलेट ट्रेन के चलने से दोनों राज्यों के बीच यात्रा समय तो कम होगा साथ ही साथ उद्योग, पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। मुंबई और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन हाई स्पीड कॉरिडोर के बीच कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई के बीकेसी (BKC) से शुरू होगी और ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद होते हुए साबरमती तक जाएगी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परियोजना को जापान की खास शिंकानसेन हाई-स्पीड रेल तकनीक के आधार पर विकसित की जा रही है। शुरुआत में एक हिस्से पर ही बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी, उसके बाद चरणबद्ध ढंग से सभी हिस्सों पर चलाए जाने की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन

मुंबई अहमदाबाद हाई-स्पीड परियोजना की शुरुआत साल 2017 में की गई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस पूरी परियोजना की आधारशिला को रखा था। उस दौरान यह लक्ष्य रखा गया था कि साल 2023 तक इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, कई दूसरे कारणों की वजह से इसमें देरी हुई। वहीं अब इसे 15 अगस्त, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें