फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: पात्र होने के बाद भी नहीं बन रहा आयुष्मान कार्ड? तो जानें क्या करें

Sat, 24 Jan 2026 11:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Eligibility: आयुष्मान कार्ड अगर आपको बनवाना है तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। जो लोग इसके लिए पात्र होते  हैं सिर्फ उन्हीं का ये आयुष्मान कार्ड बनता है।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: जब भी हम बीमार पड़ते हैं तो हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है और कई बीमारियां तो इतनी गंभीर होती हैं जिनके लिए हमें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर की फीस से लेकर अस्पताल का खर्च कितना होता है, ये शायद किसी को बताने की जरूरत नहीं? वहीं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं या आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं उनके लिए अस्पताल के भारी भरकम खर्च को उठाना बेहद मुश्किल होता है।

इसलिए केंद्र सरकार ऐसे लोगों की मदद के लिए ही आयुष्मान कार्ड लेकर आई जिसका लाभ मौजूदा समय में करोड़ों लोग ले रहे हैं, क्योंकि इससे मुफ्त इलाज मिलता है। पर अगर पात्र होने के बाद भी ये आयुष्मान कार्ड न बने तो फिर क्या होगा? तो चलिए जानते हैं ऐसे में आप क्या कर सकते हैं जिससे आपकी समस्या हल हो सके। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाया जा सकता है
  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in से आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है
  • नजदीकी सीएससी सेंटर से भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पात्र होने पर न बने आयुष्मान कार्ड, तो क्या करें?
  • पात्र होने पर आयुष्मान कार्ड न बने तो पहले अपनी पात्रता चेक करें
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
  • फिर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर जाना है
  • यहां पर मांगी गई जानकारी भर आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
हेल्पलाइन से ले सकते हैं मदद
  • पात्र होने पर अगर आयुष्मान कार्ड न बने, तो आप हेल्पलाइन नंबर की मदद ले सकते हैं
  • योजना के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर आप संपर्क कर सकते हैं
  • यहां से आपकी उचित मदद की जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ये कारण हो सकते हैं आयुष्मान कार्ड न बनने के
  • अगर आपका आयुष्मान तब नहीं बन पा रहा, जब आप पात्र हैं
  • ऐसे में हो सकता है कि आपके दस्तावेजों या जानकारी में कोई गलती हो
  • इसलिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं, जहां से आपकी मदद हो सकती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें