How To Identify Original Thermal Bottle: दुकानों या ऑनलाइन मार्केट में आजकल ऐसी कई बोतलें मिलती हैं, जो दिखने में बिल्कुल थर्मल बोतल जैसी लगती हैं। हालांकि, इनमें से कई साधारण स्टील या सिंगल-वॉल बोतलें होती हैं, जो पानी को लंबे समय तक गर्म या ठंडा नहीं रख पातीं। थर्मल बोतल का मुख्य काम तापमान को कई घंटों तक बरकरार रखना होता है।
कई बार लोग सिर्फ डिजाइन और फिनिशिंग देखकर धोखा खा जाते हैं और महंगी साधारण बोतल घर ले आते हैं। अगर आप भी नई थर्मल बोतल खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ आसान तरीकों से उसकी असली गुणवत्ता और पहचान कर सकते हैं।