फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू पेंशन स्कीम: मोबाइल एप से अपना वर्चुअल PRAN कार्ड कैसे डाउनलोड करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Wed, 30 Sep 2026 07:38 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Download Virtual PRAN Card: कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग NPS में अपनी सैलरी कटवाने के बाद PRAN नंबर भूल जाते हैं, और डाउनलोड नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी अपना PRAN कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आइए इस लेख इसकी पूरी प्रक्रिया जानते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल एप से प्रान कार्ड - फोटो : AI
NPS Mobile App Guide: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यानी एनपीएस में खाता खुलवाने वाले हर व्यक्ति के लिए 12 अंकों का प्रान PRAN नंबर बेहद जरूरी पहचान पत्र होता है। कई बार भौतिक यानी प्लास्टिक प्रान कार्ड तुरंत उपलब्ध नहीं होता या यात्रा करते समय गुम हो जाता है। ऐसे में वित्तीय कार्यों और सत्यापन के लिए वर्चुअल प्रान कार्ड बहुत उपयोगी साबित होता है।

पेंशन फंड नियामक PFRDA ने अब एनपीएस मोबाइल एप के जरिए ई-प्रान (वर्चुअल PRAN) कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान बना दिया है। इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से इसे मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अपने फोन में एनपीएस मोबाइल एप डाउनलोड करें - फोटो : Adobe Stock
अपने फोन में एनपीएस मोबाइल एप डाउनलोड करें
  • सबसे पहले अपने एंड्रॉइड फोन के गूगल प्ले स्टोर या आईफोन के एप स्टोर पर जाएं।
  • वहां सर्च बार में 'एनपीएस एप' टाइप करके आधिकारिक मोबाइल एप डाउनलोड करें।
  • एप डाउनलोड होने के बाद उसे खोलें और आवश्यक अनुमतियां देकर होम स्क्रीन पर जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें - फोटो : Adobe Stock
यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें
  • एप खोलने के बाद लॉग-इन बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना 12 अंकों का प्रान (PRAN) नंबर और अपना गुप्त पासवर्ड यानी इंटरनेट पिन दर्ज करें।
  • अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं, तो 'फॉरगेट पासवर्ड' के विकल्प से नया पिन बना सकते हैं।

4 of 5
प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और ई-प्रान विकल्प चुनें - फोटो : Adobe Stock
प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और ई-प्रान विकल्प चुनें
  • सफलतापूर्वक लॉग-इन करने के बाद ऐप का मुख्य डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • यहां मेन्यू बार में जाकर 'प्रोफाइल डिटेल्स' या 'e-PRAN डाउनलोड' के विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आपका डिजिटल वर्चुअल प्रान कार्ड दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-प्रान कार्ड को अपने फोन में सुरक्षित सेव करें - फोटो : Adobe Stock
ई-प्रान कार्ड को अपने फोन में सुरक्षित सेव करें
  • कार्ड दिखने के बाद नीचे दिए गए 'डाउनलोड पीडीएफ' वाले बटन पर टैप करें।
  • ऐसा करते ही आपका वर्चुअल प्रान कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में आपके फोन में सेव हो जाएगा।
  • इसका प्रिंटआउट निकालकर आप इसे किसी भी सरकारी या बैंक संबंधी काम में इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें