फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की है: आपकी कंपनी आपके PF खाते में हर महीने पैसे जमा करती भी है या नहीं? ऐसे लगाएं पता

Tue, 19 May 2026 06:46 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PF Ka Balance Kaise Check Karein: आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पीएफ के पैसे जमा कर रही है या नहीं। ये आप अपने मोबाइल पर ही चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं होती।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
PF Passbook: नौकरीपेशा लोगों का पीएफ भी कटता है। हालांकि, जो कंपनी पीएफ के नियमों के तहत आती है उसी कंपनी के लोगों का पीएफ कटता है। पर क्या आपकी कंपनी हर महीने आपके पीएफ खाते में पीएफ के पैसे जमा कर भी रही है या नहीं?

दरअसल, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि उनकी कंपनी ने उनके पीएफ खाते में पैसे ही जमा नहीं किए हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप नौकरी के बीच-बीच में ही अपना पीएफ अकाउंट चेक करते रहें और ये जरूर चेक करें कि आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में पैसे जमा कर रही है या नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कितना कटता है पीएफ?
  • पीएफ कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट पर कटता है
  • इतना ही पैसा कंपनी को भी कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में जमा करना होता है
  • फिर पीएफ खाते में कर्मचारी का हिस्सा और कंपनी का पैसा दो हिस्से में जमा होता है यानी एक कंपनी वाले हिस्से में और दूसरा पेंशन में
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पीएफ खाते में जमा हो रहे हैं पैसे या नहीं, कैसे चेक करें?

पहला स्टेप
  • आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा कर रही है या नहीं
  • ये आप चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने मोबाइल में ब्राउजर पर जाकर पासबुक वाला लिंक ओपन करना है
  • आपको पासबुक के लिए इस आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है

4 of 5
पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना यूएएन नंबर दर्ज करना है
  • फिर आपको अपना पासवर्ड दर्ज करना है और साथ ही कैप्चा कोड़ भी भरें
  • अब आपको लॉगिन कर लेना है
  • फिर यहां पर आपको पासबुक वाले सेक्शन में जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ का बैलेंस चेक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • अब अगर एक से अधिक मेंबर आईडी है, तो करंट कंपनी की मेंबर आईडी चुनें
  • फिर आपको यहां पर अपनी पीएफ की पासबुक दिख जाएगा
  • जहां पर आपको पता चल जाएगा कि आपकी कंपनी हर महीने आपके पीएफ खाते में पैसे जमा कर रही है या नहीं
  • अगर पैसे जमा हो रहे हैं तो सही, वरना आप अपनी कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से संपर्क कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें