Check Active Sims On ID Online: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल सिम कार्ड हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन गया है, लेकिन इसके साथ ही फर्जी दस्तावेजों पर सिम लेने के फ्रॉड भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि आपके पहचान पत्र पर कोई दूसरा व्यक्ति अवैध रूप से सिम चला रहा होता है, जिसकी भनक आपको महीनों तक नहीं लगती।
अगर आपके नाम पर कोई अनजान नंबर चल रहा है, तो आप किसी गंभीर कानूनी या साइबर अपराध में फंस सकते हैं। इन सभी खतरों से बचाने के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने एक बेहद शानदार ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप घर बैठे कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके दस्तावेजों पर कितने सिम एक्टिव हैं।