फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Trick: बिना डाटा खोए व्हाट्सएप पर बदल सकते हैं मोबाइल नंबर, जानें क्या है तरीका

Fri, 07 Oct 2022 08:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
व्हाट्सएप पर कैसे मोबाइल नंबर बदलें - फोटो : istock
Whatsapp Tips in Hindi: आजकल लोग अपने ज्यादातर काम अपने मोबाइल के जरिए ही निपटा लेते हैं। इसमें कुछ एप और इंटरनेट की मदद से कई कामों को करना बेहद आसान हो गया है। वहीं, लोग सोशल मीडिया एप का भी काफी इस्तेमाल करते हैं। जैसे- इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाटस्एप को ही ले लीजिए। यहां लोग किसी से अकेले या ग्रुप पर चैट, वॉइस कॉल और वीडियो कॉल करते रहते हैं। ऐसे में यहां लोगों का काफी डाटा भी होता है, लेकिन जब अगर किसी कारण से लोग अपना व्हाट्सएप का नंबर बदलते हैं तो उनके मन में ये डर रहता है कि अब उनके डाटा का क्या होगा? ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप अपना बिना व्हाट्सएप का डाटा खोए ही मोबाइल नबर बदल सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
व्हाट्सएप पर कैसे मोबाइल नंबर बदलें - फोटो : istock
  • दरअसल, कई बार लोगों को किसी न किसी कारण से अपना व्हाट्सएप का नंबर बदलना पड़ता है। ऐसे में ये बेहद आसान है और आप अपना बिना डाटा खोए ही इसे बदल सकते हैं। बस ध्यान रहे कि इसके लिए आपका मोबाइल नबंर एक्टिव हो, क्योंकि इस पर ओटीपी आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
व्हाट्सएप पर कैसे मोबाइल नंबर बदलें - फोटो : Istock
फॉलो करें ये प्रोसेस:-

स्टेप 1
  • व्हाट्सएप नंबर बदलने के लिए आपको सबसे पहले एप की सेटिंग में जाना है। फिर यहां पर अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आगे बढ़कर चेंज नंबर के विकल्प पर क्लिक करें। फिर आपको कुछ निर्देश नजर आएंगे, इन्हें पढ़ें और नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।

4 of 5
व्हाट्सएप पर कैसे मोबाइल नंबर बदलें - फोटो : Istock
स्टेप 2
  • फिर आपको अपना पुराना और नया नंबर यहां दर्ज करना है और फिर से आगे बढ़ें। अब आपको डिसीजन कंफर्मेशन का मैसेज आएगा, जहां आपसे पूछा जाएगा कि नंबर बदलने के बारे में कि क्या आप अपने कॉन्टेक्ट नंबर्स को नोटिफाई करना चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप पर कैसे मोबाइल नंबर बदलें - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • ऐसे में आप अपने हिसाब से ऑल कॉन्टैक्ट, कॉन्टैक्ट आई हैव या कस्टम में से किसी विकल्प को चुन सकते हैं। फिर आपका व्हाट्सएप रिस्टार्ट हो जाएगा और नए नंबर के लिए आए ओटीपी को दर्ज कर देना है। ऐसा करते ही आपका व्हाट्सएप नंबर बिना डाटा खोए ही बदल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें