Google Search Tips: अगर आपको कुछ भी सर्च करना है या किसी सवाल का सटीक जवाब चाहिए, तो फिर आजकल तो लोग गूगल का ही सहारा लेते हैं। मतलब आप गूगल पर कुछ भी सर्च कीजिए और ये आपको उसका सटीक ही जवाब देता है। लैपटॉप, कंप्यूटर से लेकर आप अपने मोबाइल तक में गूगल की मदद से कुछ भी खोज सकते हैं। इस बात में शायद दो राय न हो कि इंटरनेट सर्फिंग क्षेत्र में गूगल का एकाधिकार है। गूगल पर आप जब भी कुछ सर्च करते हैं, तो इसको लेकर गूगल के अपने कई नियम और शर्तें हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप जब भी गूगल का इस्तेमाल करें, तो कुछ बातों का ध्यान रखें क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको जेल की हवा खिलवा सकती है। तो चाहिए जानते हैं उन कामों के बारे में, जो आपको गूगल पर कभी नहीं करने चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...