Electric Scooter Battery Blast Causes: गर्मियों के मौसम में इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करते समय कुछ सुरक्षा नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग स्कूटर को कड़ी धूप में चलाकर घर लौटते ही तुरंत चार्जिंग पर लगा देते हैं, जो कि बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। धूप और लगातार चलने की वजह से स्कूटर की लिथियम-आयन बैटरी पहले से ही बहुत गर्म होती है।
ऐसे में तुरंत बिजली का करंट मिलने से उसका तापमान खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाता है, जिससे बैटरी ब्लास्ट होने या स्कूटर में आग लगने का गंभीर जोखिम बढ़ जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।