Difference Between 3E and 3A Railway: भारतीय रेलवे में सफर करने के लिए जब भी हम ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो 3A, 3E, 2A और 2S जैसे कई कोड दिखाई देते हैं। जानकारी के अभाव में अक्सर आम यात्री इन कोड्स को लेकर उलझ जाते हैं और गलत क्लास में टिकट बुक कर लेते हैं।
कई लोग 3E को 3A जैसा ही समझ लेते हैं, जबकि कुछ यात्री 2A और 2S को एक ही क्लास मानने की भूल कर बैठते हैं। आपकी यात्रा को आरामदायक और भ्रममुक्त बनाने के लिए इन सभी रेलवे क्लासेस के बीच के मुख्य अंतर को बेहद सरल शब्दों में समझना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में एक-एक करते इसके बारे में समझते हैं।