Copper Utensils Cleaning Guide: भारतीय समाज में तांबे के बर्तनों में पानी पीना और खाना खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मगर इस बर्तन को रखने में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि हवा और नमी के संपर्क में आने से इन बर्तनों पर बहुत जल्दी एक जिद्दी काली या हरी परत जम जाती है। कई बार सामान्य साबुन या सर्फ से रगड़ने पर भी यह कालापन आसानी से साफ नहीं होता है, जिससे बर्तन अपनी चमक खो देते हैं।
एक आम इंसान अक्सर इस गंदगी को देखकर परेशान हो जाता है। मगर तांबे के बर्तन साफ करने के लिए आपको महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। आइए इस लेख में समझते हैं कि घर की रसोई में मौजूद चीजों से एक खास पेस्ट बनाकर आप अपने तांबे के बर्तनों को मिनटों में कैसे चमका सकते हैं।