Railway Porter Overcharging: भारतीय रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का भारी-भरकम सामान उठाने वाले कुली हमारी यात्रा को आसान बनाते हैं। मगर कई बार कुछ कुली सीधे-साधे यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर तय रेट से बहुत ज्यादा पैसों की मांग करने लगते हैं। ऐसे में मोलभाव की जानकारी न होने के कारण आम इंसान चुपचाप मांगे गए पैसे दे देता है।
अगर आपके साथ भी किसी स्टेशन पर ऐसी मनमानी होती है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। रेल मंत्रालय ने कुलियों की दादागिरी और ओवरचार्जिंग रोकने के लिए बेहद सख्त नियम बनाए हैं, जहां एक छोटी सी शिकायत पर दोषी कुली का लाइसेंस तक रद्द हो सकता है।