फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Personal Finance: ये फाइनेंशियल गलतियां ले जा सकती हैं आपको कंगाली की ओर, जरूर जान लें ये बातें

Sat, 18 Jan 2025 07:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Common Financial Mistakes To Avoid: कई बार लोगों के खर्चे इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि उन पर कर्ज तक हो जाता है। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह खराब हो जाती है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं या बिजनेस कर रहे हैं तो फाइनेंशियल प्लानिंग करना बहुत जरूरी है।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
Common Financial Mistakes To Avoid - फोटो : AdobeStock
Common Financial Mistakes To Avoid: अगर आप एक बेहतर भविष्य की तलाश में हैं, तो आपके पास एक अच्छी फाइनेंशियल समझ का होना बहुत जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग अपनी आमदनी में से पैसों को योजनाबद्ध ढंग से खर्च नहीं कर पाते हैं। इस कारण न तो उनकी सेविंग होती है और न ही वे किसी अच्छी जगह पर निवेश कर पाते हैं। कई बार लोगों के खर्चे इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि उन पर कर्ज तक हो जाता है। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह खराब हो जाती है।

अगर आप नौकरी कर रहे हैं या बिजनेस कर रहे हैं तो फाइनेंशियल प्लानिंग करनी बहुत जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना आप कंगाल तक हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Common Financial Mistakes To Avoid - फोटो : AdobeStock

जीवन, स्वास्थ्य, संपत्ति, गाड़ी आदि का इंश्योरेंस न लेना है बड़ी भूल

अगर आपने अपने जीवन, स्वास्थ्य, संपत्ति, गाड़ी आदि का बीमा नहीं ले रखा है तो अप्रत्याशित घटना होने पर आपको एक बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए बचत नहीं करते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद आपके समक्ष कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Common Financial Mistakes To Avoid - फोटो : AdobeStock
अगर आप अपनी आय से अधिक खर्च करते हैं और बचत भी नहीं करते, तो आपके समक्ष भविष्य में कई तरह की आर्थिक परेशानियां खड़ी सकती हैं। आप कर्ज के बोझ में भी फंस सकते हैं।

PPF: सरकार की इस स्कीम में करें मात्र 8 हजार रुपये का निवेश, कुछ सालों में इकट्ठा हो जाएंगे 26 लाख, जानिए कैसे

4 of 5
Common Financial Mistakes To Avoid - फोटो : AdobeStock

50:30:20 गोल्डन रूल

अगर आप योजनाबद्ध ढंग से पैसों को खर्च करना चाहते हैं तो 50:30:20 के गोल्डन रूल को अपना सकते हैं। 50:30:20 के इस गोल्डन रूल में आपको अपनी सैलरी के 50 फीसदी हिस्से को अपने जरूरतों पर खर्च करना चाहिए। जरूरत वाली चीजें होम रेंट, यूटिलिटी बिल, राशन, स्वास्थ्य पर आने वाले खर्च, इंश्योरेंस, बच्चों के स्कूल और कॉलेज की फीस आदि शामिल हैं। वहीं बचे हुए 30 फीसदी हिस्से को आप अपनी इच्छाओं पर खर्च कर सकते हैं। वहीं 20 फीसदी हिस्से की सेविंग कर सकते हैं या उसे किसी अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Common Financial Mistakes To Avoid - फोटो : AdobeStock

इमरजेंसी फंड

आपको एक इमरजेंसी फंड जरूर बनाना चाहिए। आप अपनी आमदनी में से कुछ पैसे हर महीने इसमें डाल सकते हैं। ऐसे में भविष्य में अगर कोई आपात स्थिति आती है, तो आप उसका सामना कर सकेंगे। अगर आपके पास इमरजेंसी फंड नहीं है, तो भविष्य में एक बड़ी आर्थिक दिक्कतें आपके समक्ष आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें