फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: सीएनजी कार में गैस भरवाते समय मीटर कैसे पढ़ें? किलो और रुपये का हिसाब ऐसे समझें

Sat, 03 Oct 2026 10:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

CNG Car Fuel Meter Reading: गाड़ी में सीएनजी गैस भरवाते समय मशीन पर आमतौर पर गैस की मात्रा किलो में और उसकी कीमत रुपये में दिखाई जाती है। मीटर की दोनों रीडिंग समझकर आप आसानी से जांच सकते हैं कि कितनी सीएनजी भरी गई और कितना भुगतान बनता है।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
CNG गैस भरवाते समय मीटर में क्या-क्या देखें? - फोटो : Amar Ujala AI
जहां एक तरफ कई लोग पेट्रोल और डीजल की गाड़ियां चलाते हैं, तो वहीं अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पर इन सबके बीच एक बड़ा तबका ऐसा भी है जो सीएनजी गाड़ियों को इस्तेमाल लंबे समय से करता हुआ आ रहा है।

ऐसे में अगर आप भी अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाते हैं, तो आपने ध्यान दिया होगा कि सीएनजी कार में गैस भरवाते समय कई लोग सिर्फ मशीन पर दिख रही कुल रकम देखते हैं, लेकिन मीटर पर दिखाई देने वाली दूसरी रीडिंग भी उतनी ही जरूरी होती है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे इस कैलकुलेशन को समझ सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
CNG गैस भरवाते समय मीटर में क्या-क्या देखें? - फोटो : AI Generated
क्या-क्या दिखता है मशीन में?
  • सीएनजी स्टेशन पर मशीन आमतौर पर दो महत्वपूर्ण जानकारी दिखाती है
  • एक में भरी गई गैस की मात्रा किलो में होती है
  • दूसरी रीडिंग उस गैस की कुल कीमत रुपये में बताती है
विज्ञापन

3 of 5
CNG गैस भरवाते समय मीटर में क्या-क्या देखें? - फोटो : AI Generated
  • उदाहरण के लिए, अगर मशीन पर गैस की मात्रा 8.50 किलोग्राम दिखाई दे रही है और कुल रकम 750 रुपये है, तो इसका मतलब है कि गाड़ी में 8.50 किलोग्राम सीएनजी भरी गई और इसके लिए 750 रुपये देने होंगे

4 of 5
CNG गैस भरवाते समय मीटर में क्या-क्या देखें? - फोटो : AI Generated
किलो वाली रीडिंग क्यों जरूरी है?
  • सीएनजी की बिक्री वजन के आधार पर होती है, पेट्रोल या डीजल की तरह ये लीटर में नहीं होती
  • इसलिए कार में कितनी गैस भरी गई, इसे किलो में देखना सबसे महत्वपूर्ण है
  • उदाहरण के लिए अगर मशीन में 6.20 किलोग्राम दिख रहा है, तो सीधी मतलब है कि आपकी कार में 6.20 किलोग्राम सीएनजी भरी गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
CNG गैस भरवाते समय मीटर में क्या-क्या देखें? - फोटो : AI Generated
रुपये वाली रीडिंग कैसे समझें?
  • मशीन पर दिखाई देने वाली रुपये की राशि उस समय तक भरी गई सीएनजी की कुल कीमत होती है
  • आपने जितने किलो सीएनजी गैस भरवाई है, उतने किलो के हिसाब से आपको पैसे देने होते हैं
  • सीएनजी का वजन प्रति किलो के हिसाब से होता है

नोट:- सीएनजी गैस भरवाते समय उसका प्रेशर जरूर चेक करें। सीएनजी का सामान्य और सही प्रेशर 200 से 220 बार के बीच होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें