Indian Railways Ticket Transfer Rules: कई बार ट्रेन से सफर की पूरी तैयारी और कन्फर्म टिकट होने के बावजूद आखिरी वक्त पर कोई जरूरी काम आ जाने से यात्री को अपनी यात्रा टालनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में लोग अक्सर टिकट कैंसिल करवाते हैं, जिससे कैंसिलेशन चार्ज के रूप में पैसों का नुकसान उठाना पड़ता है।
हालांकि, बहुत कम लोगों को यह पता है कि भारतीय रेलवे कुछ खास नियमों और शर्तों के तहत कन्फर्म टिकट पर यात्री का नाम बदलवाने की सुविधा देता है। यह सुविधा ऑनलाइन नहीं मिलती और हर व्यक्ति के लिए लागू नहीं होती, बल्कि कुछ तय श्रेणियों और समय-सीमा के भीतर ही इसका लाभ उठाया जा सकता है। आइए इस लेख में पूरा नियम समझते हैं।