फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: महाकाल के दर्शन करने की बना रहे हैं योजना, तो उज्जैन जाने के लिए ये ट्रेनें हैं बेस्ट

Wed, 05 Aug 2026 02:27 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi to Ujjain Train: सावन के महीने में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। अगर आप भी दिल्ली से यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन ट्रेनों की जानकारी आपकी यात्रा को आसान और समय बचाने वाली बना सकती है।
 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AI Generated
सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने बड़े पैमाने पर लोग महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन जाते हैं। इस कारण दिल्ली से उज्जैन जाने वाली ट्रेनों और दूसरे साधनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं अगर आप पहले से ही योजना बना लेते हैं तो यात्रा के समय आने वाली दिक्कतों से बच सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रेनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको कम समय में दिल्ली से उज्जैन पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेनों के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22942

अगर आप इस सावन के महीने में उज्जैन जाने की योजना बना रहे हैं, तो आप इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में अपना टिकट बुक कर सकते हैं। यह ट्रेन दिल्ली से रात 10:40 पर चलती है। वहीं अगले दिन आप सुबह 9 बजे उज्जैन पहुंच जाएंगे। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि यह ट्रेन सिर्फ बुधवार को चलती है।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

नई दिल्ली डॉ अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20156

आप इस ट्रेन की मदद से दिल्ली से उज्जैन तेजी से पहुंच सकते हैं। नई दिल्ली डॉ. अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 11:25 पर चलती है। वहीं यह अगले दिन सुबह 10:20 पर उज्जैन पहुंचाती है। यह ट्रेन रोजाना चलती है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस 12416

दिल्ली से इंदौर जाने के लिए यह ट्रेन भी एक अच्छा विकल्प है। नई दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस रात 9:50 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होती है। वहीं अगले दिन सुबह 8:20 पर उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। यह ट्रेन भी हफ्ते में सातों दिन चलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

ट्रेन नंबर 14310 उज्जैनी एक्सप्रेस

अगर आप दिल्ली से उज्जैन जाना चाहते हैं, तो इस ट्रेन में अपना टिकट बुक करा सकते हैं। ये ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:50 पर चलती है। वहीं अगले दिन सबुर 3:55 पर उज्जैन पहुंचा देती है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि ये ट्रेन सिर्फ मंगलवार और बुधवार को ही चलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें