फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आवेदन के वक्त चाहिए होते हैं ये चार दस्तावेज, एक भी हुआ कम तो हो सकती है दिक्कत

Wed, 04 Jan 2023 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
Ayushman Card Documents List: जिन लोगों के पास खाने के लिए खाना नहीं है, सरकार की तरफ से उन्हें मुफ्त व सस्ता राशन दिया जाता है। घर न होने पर उन्हें घर बनाने में मदद दी जाती है आदि। ठीक इसी तरह लोग जब बीमार होते हैं तो उन्हें मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए भी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। इसमें एक योजना है 'आयु्ष्मान भारत योजना',  जिसका नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। वहीं, अगर आप इस आयुष्मान योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेज होना जरूरी है। अगर आपके पास ये नहीं होंगे तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन से दस्तावेज जरूरी हैं। आप अगली स्लाइड्स में दस्तावेजों की लिस्ट चेक कर सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Istock
पहले लाभ जान लीजिए
  • दस्तावेजों से पहले योजना के तहत मिलने वाले लाभ की बात कर लेते हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध असपतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
इन 4 दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत:-

नंबर 1
  • आप भी अगर आयुष्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आवेदन करना पड़ता है और इस दौरान आपको जो पहला दस्तावेज चाहिए वो है आपका आधार कार्ड। आज के समय में ये सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय आवेदनकर्ता के पास निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। अगर आपके पास ये नहीं होता है तो आपका आवेदन अटक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
नंबर 3 और 4
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास राशन कार्ड होना भी जरूरी है। इसके अलावा आपको एक एक्टिव मोबाइल नंबर की भी जरूरत होती है। ये सब दस्तावेज न होने पर आपका काम अटक सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें