फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fridge Tips: फ्रिज को कितने नंबर पर चलाना चाहिए? यहां जानें मौसम के हिसाब से सही तापमान

Thu, 06 Aug 2026 04:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fridge Kitne Number Par Chalana Chahaiye: अगर आप भी फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं तो शायद आप भी इस बात को लेकर उलझन में रहते होंगे कि फ्रिज को कितने नंबर पर सेट करना चाहिए?
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
फ्रिज का टेंपरेचर कितना रखना सही है? - फोटो : Amar Ujala AI
Refrigerator Number Setting: आज के समय में लगभग हर किसी के पास फ्रिज तो होता ही है। खासतौर पर उन एरिया में जहां गर्मी काफी पड़ती है। फ्रिज में लोग ठंडा करने के लिए पानी ही नहीं लगाते। बल्कि, फ्रिज में सब्जियां आदि भी रखी जाती हैं ताकि वे लंबे समय तक चल सके।

इस बीच आपने एक चीज तो जरूर देखी होगी कि फ्रिज को कितने नंबर पर रखा जाए? यानी लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि फ्रिज को कितने तापमान पर सेट करना चाहिए? चलिए जानते हैं किस मौसम में फ्रिज के लिए कौन सा टेंपरेचर सही हो सकता है...
विज्ञापन

2 of 5
फ्रिज का टेंपरेचर कितना रखना सही है? - फोटो : AdobeStock
क्या होती है टेंपरेचर सेटिंग?
  • दरअसल, फ्रिज में एक बटन दिया होता है जिससे फ्रिज का टेंपरेचर सेट होता है
  • आप 1 से लेकर 8 नंबर तक इसे सेट कर सकते हैं, ये अलग-अलग फ्रिज में अलग-अलग नंबर हो सकते हैं
  • पुराने फ्रिज में घुमाने वाला गोल बटन फ्रिज के अंदर होता है और नए फ्रिज में फ्रिज के बाहर बटन होता है
  • इससे फ्रिज की कूलिंग कम या अधिक होती है जैसे- एसी की
विज्ञापन

3 of 5
फ्रिज का टेंपरेचर कितना रखना सही है? - फोटो : AI Generated
फ्रिज को किस मौसम में कितने टेंपरेचर पर सेट करना चाहिए?

मानसून में
  • पहले मानसून यानी बरसात के मौसम की बात कर लेते हैं
  • इस मौसम में फ्रिज को नमी से बचाना जरूरी है
  • इसलिए फ्रिज को 3 या 4 नंबर पर चलाना ठीक रहता है

4 of 5
फ्रिज का टेंपरेचर कितना रखना सही है? - फोटो : AI Generated
सर्दियों के मौसम में
  • सर्दियों में फ्रिज के तापमान को कम रखना बेहतर विकल्प हो सकता है
  • ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दी में मौसम ठंडा रहता है यानी तापमान कम रहता है
  • इसलिए इस मौसम में फ्रिज को 2 या 3 नंबर पर रखा जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रिज का टेंपरेचर कितना रखना सही है? - फोटो : AI Generated
गर्मियों के मौसम में
  • फ्रिज की सबसे अधिक जरूरत गर्मी में ही पड़ती है
  • पानी से लेकर सब्जियां, फल आदि फ्रिज में रखे होते हैं
  • ऐसे में बाहर तेज गर्मी होती है, इसलिए फ्रिज के अंदर के तापमान को ठंडा रखना जरूरी है
  • इसलिए गर्मी के मौसम में फ्रिज के टेंपरेचर को 5, 6 या 7 नंबर तक भी सेट कर सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें