क्या 10 साल पुराना है आपका आधार? इस तारीख तक मुफ्त में करें अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
घर पर ऐसे करें अपडेट
आप UIDAI के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपनी आईडी का प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड करना होगा। अगर आप अपेडट नहीं कर पा रहे हैं, तो ऑफलाइन आधार केंद्र पर जाकर भी करा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र पर आईडी कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी देनी होगी।
ऑनलाइन फ्री में ऐसे आधार कार्ड को करें अपडेट
1- आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाए।
2- यहां पर अपडेट करने के लिए आप ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
3- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
4- फिर वापस 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करें। इसके बाद निवासी का मौजूदा डिटेल सामने आ जाएगा।
5- इसके बाद आधार यूजर्स को अपनी डिटेल प्रमाणित करना होगा। अगर सभी जानकारी सही दिखती है तो अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें।
6- फिर अगले स्टेप में ड्रॉपडाउन लिस्ट से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को सेलेक्ट करिए।
7- इसके बाद कार्डधारक को अपने निवास प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें, फिर अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसकी कॉपी अपलोड कर दें।
8- सभी प्रोसेस से गुजरने के बाद अंत में आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार कर लिया जाएगा और 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट होगा।
PM Kisan Yojna: इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 21 वीं किस्त, जानिए आखिर क्यों?