Aadhaar Address Update Online Guide: नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से जब लोग अपना पुराना घर छोड़कर किसी नए शहर या किराए के मकान में शिफ्ट होते हैं, तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती दस्तावेजों में पता बदलवाने की आती है। बैंक खाता हो, पैन कार्ड हो या बच्चों का स्कूल, हर जगह आधार कार्ड में नया और अपडेटेड पता होना बेहद जरूरी होता है।
पहले इस काम के लिए आधार सेवा केंद्र या लंबी लाइनों में धक्के खाने पड़ते थे, लेकिन अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से ही बिना किसी परेशानी के अपना पता ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है।