Sawan 2026
- फोटो : अमर उजाला
कब से शुरू होगा सावन 2026?
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी और यह 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगा। भगवान शिव को समर्पित यह पवित्र महीना भक्ति, साधना और व्रत-उपवास के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान शिव भक्त पूरे श्रद्धा भाव से महादेव की आराधना करते हैं, जलाभिषेक करते हैं और कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हैं।