फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Last Sawan Somwar 2026: बहुत खास है सावन का आखिरी सोमवार, ये उपाय दिलाएंगे महाकाल की कृपा

Thu, 20 Aug 2026 01:22 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Last Sawan Somwar 2026: वर्ष 2026 में सावन का अंतिम सोमवार 24 अगस्त को पड़ रहा है। इस तिथि पर व्रत रखने के साथ-साथ कुछ सरल उपाय करने का भी विधान है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 4
Last Sawan Somwar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Last Sawan Somwar 2026: महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष अवसर प्राप्त होगा। बता दें कि, वर्ष 2026 में सावन का अंतिम सोमवार 24 अगस्त को पड़ रहा है। यह तिथि भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद खास मानी जाती है और शास्त्रों में भी सावन सोमवार के व्रत और पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि, सावन के दौरान पूजा-पाठ, दान और पुण्य कार्य करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। वहीं, सच्चे मन और श्रद्धा से शिवलिंग पर अर्पित किया गया जल भी महादेव को प्रिय माना जाता है। ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार पर कुछ विशेष उपाय करना जीवन में सुख, शांति और तरक्की के लिए लाभकारी माना जाता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
Career Horoscope 2026: करियर के लिए लकी रहेंगे आने वाले चार महीने, इन राशि के लोग करेंगे तरक्की
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ
विज्ञापन

2 of 4
Last Sawan Somwar 2026 - फोटो : freepik
सावन का आखिरी सोमवार
सावन के आखिरी सोमवार के दिन पूर्वाषाढा नक्षत्र बन रहा है। इसके अलावा प्रीति और आयुष्मान योग का संयोग भी रहेगा। सुबह 11:59 से 12:47 तक अभिजीत मुहूर्त रहने वाला है। ज्योतिष दृष्टि से भी यह तिथि खास है, क्योंकि सूर्य-बुध का बुधादित्य योग इस दिन बन रहा है।

August Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब रखा जाएगा श्रावण पूर्णिमा व्रत? जानें स्नान और दान की सही तिथि
विज्ञापन

3 of 4
Last Sawan Somwar 2026 - फोटो : freepik
सावन सोमवार पर करें ये उपाय
  • सावन के आखिरी सोमवार के दिन पंचामृत से महादेव का अभिषेक करें। मान्यता है कि, इससे जीवन में सकारात्मक और अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • सावन सोमवार के दिन सफेद चीजों का दान अवश्य करें। मान्यता है कि, यह उपाय जीवन में स्थिरता और शांति बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
Last Sawan Somwar 2026 - फोटो : adobe
  • महादेव को बेलपत्र अर्पित करें और उस पर चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मान्यता है कि, इससे अटके हुए कामों को गति मिल सकती है।
  • सावन के आखिरी सोमवार को शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करें और गन्ने के रस से अभिषेक करें। यह उपाय भी शुभ और लाभकारी माना जाता है।
  • इस दिन भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं और बाद में इसे प्रसाद के रूप में सभी लोगों में बांटें। मान्यता है कि यह उपाय जीवन में लाभ और तरक्की के नए द्वार खोल सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें