Chandra Grahan on Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसलिए इस दिन को रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ाने के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। वहीं, साल 2026 में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस दिन शुभ संयोग के साथ-साथ ग्रहण का साया भी बना रहेगा। दरअसल, इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 38 मिनट की रहेगी। आमतौर पर ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने से बचने की मान्यता है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ सकता है कि क्या चंद्र ग्रहण के कारण रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा सकेगा ? आइए इसके बारे में जानते हैं।