फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : पीएम मोदी ने 15 हजार युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, लोगों को राहत का दिया तोहफा, जानें बड़ी बातें

Thu, 25 Sep 2025 06:19 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

PM Modi In Banswara : पीएम नरेंद्र आज राजस्थान के बांसवाड़ा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को 1.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। 15,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपने के अलावा पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया। चलिए जानते हैं पीएम मोदी के इस दौरे से जुड़ी 8 बड़ी बातें। 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 9
PM Modi In Banswara : कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाते हुए पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान वासियों के लिए आज का दिन काफी खास रहा। पीएम मोदी ने मरुधरा का दौरा करके विकास की कई बड़ी सौगातें दी हैं। बांसवाड़ा में 1 लाख 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट्स के साथ ही स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और जल संरक्षण से जुड़ी योजनाएं भी शामिल हैं। पीएम ने यहां 15,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र सौंपने के अलावा पीएम-कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद का भी किया है। चलिए जानते हैं पीएम के बांसवाड़ा दौरे से जुड़ी बड़ी बातें।
विज्ञापन

2 of 9
PM Modi In Banswara : कार्यक्रम के दौरान मंच से जनता का अभिवादन करते हुए पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान का प्रमुख परमाणु बिजलीघर
पीएम मोदी ने माही नदी के तट पर बांसवाड़ा का परमाणु बिजलीघर का शिलान्यास किया है। यह राजस्थान का सबसे बड़ा बिजली घर कहलाएगा। साथ ही बांसवाड़ा में 1 लाख 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इनमें एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट्स के साथ ही स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और जल संरक्षण से जुड़ी योजनाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
सीएम भजनलाल पीएम मोदी का हाथ जोड़कर स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सीएम बोले- पीएम आते हैं तो राजस्थान को उपहार मिलता है
सीएम भजनलाल ने कहा कि जब भी पीएम मोदी राजस्थान आते हैं तब राजस्थान की 8 करोड़ जनता को उपहार मिलता है। उन्होंने कहा कि आज भी वैसा ही दिन है, जब राजस्थान को परमाणु बिजलीघर समेत तीन नई ट्रेनों का उपहार मिल रहा है। पीएम सूर्यघर योजना के तहत 74 हजार से ज्यादा रूफ टॉप राजस्थान में स्थापित किए जा चुके हैं। ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ कार्यक्रम के तहत कई जगहों पर वाटर रिचार्ज का काम हुआ है। राजस्थान के युवाओं को लगातार नियुक्तियां दी जा रही हैं। 15 हजार से ज्यादा युवाओं को आज नौकरी दी जा रही है। इस तरह से अब तक करीब 91 हजार युवाओं को रोजगार मिल जाएगा।

4 of 9
मरुधरा को सौगात देते हुए पीएम मोदी। - फोटो : PTI
1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का मिला तोहफा
पीएम मोदी ने 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा 2800 मेगावाट क्षमता वाली माही-बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना की नींव भी रखी।पीएम नरेंद्र मोदी ने बीकानेर और जोधपुर से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेनें जोधपुर से दिल्ली और बीकानेर से दिल्ली के बीच चलेंगी। इसके अलावा एक ट्रेन उदयपुर से भी शुरू होगी।
विज्ञापन

5 of 9
पीएम मोदी नियुक्ति पत्र देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के 15 हजार युवाओं को मिली नौकरी
पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं को नियुक्ति पत्र भी बांटे। इस तरह से अब तक राजस्थान में करीब 91 हजार युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।पीएम ने कहा कि आज ऊर्जा शक्ति को लेकर बड़ा आयोजन हो रहा है। राजस्थान से भारत के सामर्थ्य का नया अध्याय लिखा जा रहा है। देश में 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट एक साथ शुरू हो रहे हैं। आज देश बिजली की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। विकास की गाड़ी बिजली से ही दौड़ती है।
विज्ञापन

6 of 9
पीएम मोदी संवाद करते हुए। - फोटो : @BhajanlalBjp
पीएम बोले- कांग्रेस ने बिजली के महत्व को नहीं समझा
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बिजली के महत्व को नहीं समझा। आजादी के कई साल बाद भी कई गांवों में बिजली का खंभा तक नहीं लगा था। देश के कई हिस्सों में बिजली की कटौती होती थी। उस समय लोग चुटकुले सुनाते थे कि बिजली आना ही एक चुटकुला था। राजस्थान समेत देश में यही हालात थे। 2014 से भाजपा की सरकार ने इन हालातों को सुधारने का संकल्प लिया।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को जख्म दिए हैं। राजस्थान में पेपर लीक, जलजीवन मिशन और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर था। 
 
विज्ञापन

7 of 9
पीएम मोदी अपने कार्यक्रम के दौरान संवाद करते हुए। - फोटो : @BhajanlalBjp
वनवासियों के वनाधिकार संरक्षित किए गए
पीएम मोदी ने कहा कि वनवासियों के वनाधिकार संरक्षित किए गए हैं। आदिवासी भाई-बहन जंगल के संसाधनों का उपयोग करते रहे हैं। इसके लिए वनधन योजना शुरू की गई है। वन उपज को बाजारों से जोड़ा गया है। आदिवासी समाज को स्वाभिमान से जीवन जीने का मौका मिले, यह भाजपा की प्रतिबद्धता है।
 

8 of 9
पीएम नरेंद्र मोदी एक महिला हितग्राही से संवाद करते हुए। - फोटो : @BhajanlalBjp
टैक्स में हुई भारी बचत, कांग्रेस ने लगाया ज्यादा टैक्स
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार देशवासियों के शोषण में लगी थी। कांग्रेस देश को लूट रही थी। कांग्रेस के समय टैक्स और महंगाई दोनों आसमान पर थीं। जब भाजपा सरकार आई तो कांग्रेस की लूट बंद की गई।2017 में जीएसटी लागू करके देश को टोल और टैक्स के जंजाल से मुक्ति दिलाई गई। फिर से जीएसटी की दरें कम की गईं। अब 100 रुपये की खरीद पर केवल 5 रुपये टैक्स लगता है।

ये भी पढ़िए- PM Modi Rajasthan Visit: 'उन्होंने जख्म दिए हमने मरहम लगाया', बांसवाड़ा से PM मोदी के कांग्रेस पर 5 बड़े वार


 
विज्ञापन

9 of 9
पीएम मोदी और सीएम भजनलाल मंच पर विशेष वार्ता करते हुए। - फोटो : PTI
मकान बनाना भी हुआ सस्ता
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस 60 हजार की बाइक पर 19 हजार रुपये से ज्यादा टैक्स लेती थी। अब यह टैक्स 10 हजार रुपये लगाया जा रहा है। यानी 9 हजार रुपये का फायदा हुआ है।300 रुपये के सीमेंट बैग पर कांग्रेस 90 रुपये टैक्स लेती थी। अब नए जीएसटी में यह टैक्स केवल 50 रुपये है। इस वजह से सभी जगह उत्सव मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Live PM Modi Rajasthan Visit Live: बांसवाड़ा में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस ने दिया जख्म, ज्यादा टैक्स वसूला


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें