फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टाइगर अभी जिंदा है': सात माह के बाद जेल से बाहर आए मजीठिया, मूंछों पर ताव दिया, सिद्धू मूसेवाला का जिक्र

Tue, 03 Feb 2026 08:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया नाभा जेल से रिहा हो गए हैं। मजीठिया के समर्थकों ने उनकी रिहाई पर जमकर जश्न मनाया। जेल के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ भंगड़ा डाला। 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
नाभा जेल से बाहर आने के बाद आंखों पर काला चश्मा चढ़ाकर मूंछों को ताव देते मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला
आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सात महीने के बाद मंगलवार को जेल से रिहा हुए। बाहर आने पर आंखों पर काला चश्मा चढ़ाकर और अपनी मूंछों पर ताव देते हुए मजीठिया ने कहा कि इन रंगे बिल्लों को कह दो कि टाइगर अभी जिंदा है। 
विज्ञापन

2 of 5
नाभा जेल से बाहर आने पर समर्थकोंं का अभिवादन करते बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला
मजीठिया ने कहा- मान सरकार चाहती थी कि मैं जिंदा जेल से बाहर न आ सकूं। जेल में उनकी सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया। सरकार ने जिस तरह से सिद्धू मूसेवाला को मरवाया, उसी तरह से उनको भी मरवाना चाहती थी। लेकिन गुरु महाराज की कृपा व समर्थकों की अरदासों के कारण वह आज जेल से रिहा हो गए हैं और पूरी तरह से चड़दी कला में हैं। मजीठिया ने कहा कि वह न रुकेंगे और न ही झुकेंगे। और पहले की तरह ही पंजाब के नौजवानों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों व आम जनता की बात ठोक कर करते रहेंगे। साथ ही पंजाब की चरमराती कानून व्यवस्था को लेकर भी अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। मजीठिया ने कहा कि सीएम मान कान खोलकर सुन लें, कि उनके खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर वह चलेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
पटियाला के गुरूद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने पहुंचे मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला
जेल में 32 कैमरों के साथ नजर रखी जा रही थी
मजीठिया ने कहा कि जेल में सरकार ने उन पर चौबीसों घंटे नजर रखने के लिए 32 कैमरे लगाए थे। उनके निजी पलों को भी देखा जा रहा था। यह सरासर गैरकानूनी है, इस मामले में वह सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। मजीठिया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतने कैमरे तो उनकी पत्नी ने घर में उन्हें देखने के लिए नहीं लगाए।

4 of 5
नाभा जेल से बाहर आए बिक्रम मजीठिया। - फोटो : अमर उजाला
सरकार से नहीं डरता
मजीठिया में कहा कि सरकार चाहती थी कि वह जेल से जिंदा बाहर ना आएं लेकिन पंजाब के सभी लोगों की दुआओं का असर है कि वह पूरी चढ़दी कला में हैं। साथ ही एलान किया कि वह सरकार से नहीं डरते हैं और आगे भी इसी तरह से पंजाब के किसानों, मजदूरों लोगों और नौजवानों की आवाज बनकर सरकार के खिलाफ झंडा बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। अगर कोई इस पर सवाल उठता है तो उस पर झूठे केस डालकर जेल में डाल दिया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाभा जेल में मजीठिया से मिलने पहुंचे थे डेरा ब्यास प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
डेरा ब्यास प्रमुख ने की थी मुलाकात
राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों सोमवार को मजीठिया से मुलाकात करने नाभा जेल पहुंचे थे। उन्होंने करीब अधा घंटा जेल में मजीठिया से बात की। डेरा प्रमुख ने बाहर आकर कहा था कि मजीठिया के खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं। मजीठिया उनके दोस्त हैं, इसलिए वे उनसे मिलने आए हैं। जेल में वह खुश और पूरी तरह चड़दी कलां में हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी जेल में मजीठिया से मिलने आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के अगले ही दिन ढिल्लों की यह मुलाकात चर्चा का विषय बनी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें