छतरपुर के बाबा बागेश्वर बंगाल में कथा करने नहीं जा रह हैं। इस पर उन्होंने बयान भी दिया है, जो सियासी गलियारों में चर्चित हो रहा है। इसके कई मायने निकाले जाने लगे हैं।
बता दें कि रायपुर के अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड गुढ़ियारी में 4 से 8 सितंबर तक चल रही श्री हनुमत कथा के दौरान बागेश्वर धाम सरकार (बागेश्वर बाबा) ने अपने प्रवचन में धर्म और सनातन पर बात रखी। बाबा ने कहा कि घंटी बजाना, पूजा करना और तिलक लगाना ही धर्म नहीं है, बल्कि अधर्म के खिलाफ आवाज उठाना भी धर्म है।
ये भी पढ़ें-
आखिर क्या हुआ ऐसा कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को मांगना पड़ी संतों से माफी, जानें पूरा मामला
बागेश्वर बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि हमारे पीछे पूरे भारत देश भर के विधर्मी लगे रहे हैं और आज भी लगे हैं। रोज़ तरह-तरह की बयानबाजी करते हैं, वीडियो बनाते हैं, पुतले जलाते हैं, लेकिन हमारा प्रण पक्का है—जब तक तन में प्राण रहेंगे, हिंदू होकर हिंदुत्व के लिए जिएंगे।