समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह के दौरान उस वक्त माहौल तल्ख हो गया जब शिवपाल यादव ने अखिलेश के समर्थन में नारे लगा रहे जावेद आबिदी को धक्का देकर स्टेज से हटा दिया।
विज्ञापन
2 of 4
मंच पर जावेद आबिदी
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में शिवपाल के संबोधन के बाद अखिलेश के समर्थक जावेद आबिदी मंच पर पहुंचे और मुलायम और अखिलेश की तारीफ में नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
3 of 4
जावेद को हटाते शिवपाल
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, मुलायम चांद हैं तो अखिलेश चांदनी है। मुलायम समुद्र हैं तो अखिलेश गहराई हैं, नेताजी दिल हैं तो अखिलेश धड़कन हैं...वह ऐसे ही नारे लगा रहे थे इसी बीच शिवपाल मुलायम सिंह के पास पहुंचे उनसे कान में कुछ कहा।
इसके बाद शिवपाल डाइस पर पहुंचे और उन्होंने जावेद को दो बार धक्का दिया और मंच से उतार दिया। हालांकि ये बात साफ नहीं हो सकी कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।