चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर में कर्मचारियों पर सख्ती बढ़ गई है। फेस रीडिंग से हाजिरी हो रही है। प्रवेश से निकास तक निगरानी की जा रही है। प्रमुख परिसरों में कैमरे लग गए हैं। देरी और ड्यूटी से गायब रहने पर नोटिस दिया जा रहा है।
राम मंदिर और उससे जुड़े परिसरों में तैनात कर्मचारियों की निगरानी अब और सख्त कर दी गई है। कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर ड्यूटी तक पर नजर रखी जा रही है। ड्यूटी पर पहुंचने के दौरान कैमरे के जरिये फेस रीडिंग कराई जा रही है। ड्यूटी पूरी करने के बाद बाहर निकलते समय भी फेस रीडिंग की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। इसके साथ ही रजिस्टर में कर्मचारियों के आने और जाने का समय भी दर्ज किया जा रहा है।
राम मंदिर परिसर के अलावा रामघाट कार्यशाला, तीर्थ यात्री सेवा केंद्र, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र और रामनिवास में भी कैमरे लगाए गए हैं। इनके जरिये कर्मचारियों की उपस्थिति और गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। ड्यूटी से गायब रहने या लगातार देरी से पहुंचने वाले कर्मचारियों पर भी सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 15
राम मंदिर के शिखर पर लहराता ध्वज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। फेस रीडिंग और रजिस्टर में दर्ज समय के आधार पर कर्मचारियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 15
राम मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
1,000 कर्मी कर रहे सेवा
राम मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं में करीब 1,000 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से करीब 300 कर्मचारी लगाए गए हैं। ये कर्मचारी तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र से लेकर तीर्थ क्षेत्र पुरम, यात्री निवास आदि में सेवा दे रहे हैं।
4 of 15
ध्वजारोहण के लिए सज कर तैयार राममंदिर का परिसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा एसआईएस के सुरक्षा कर्मी भी तैनात हैं। इनकी संख्या भी तीन सौ से ऊपर हैं। वहीं सेना के 35 से अधिक सेवानिवृत्त जवान भी राम मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 15
राम मंदिर के शिखर पर लहराता ध्वज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चंपत, अनिल ने बढ़ाई सक्रियता, गोपाल राव भी लौटे अयोध्या
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े पूर्व प्रमुख पदाधिकारियों चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र की सामाजिक सक्रियता अचानक बढ़ने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित एसआईटी की जांच जारी है।
विज्ञापन
6 of 15
Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
चढ़ावा प्रकरण में लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में रहे राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय 25 जुलाई से रामनगरी के मठ-मंदिरों में जाकर साधु-संतों से मुलाकात कर रहे हैं। अब पिछले करीब एक सप्ताह से पूर्व ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र भी विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 15
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बुधवार को रामकोट की परिक्रमा की। इस दौरान उनका स्वागत भी किया गया। इसी बीच बुधवार को गोपाल राव के दोबारा अयोध्या पहुंचने और राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद चंपत राय से मुलाकात ने भी चर्चाओं को हवा दे दी है। चढ़ावा प्रकरण सामने आने के बाद गोपाल 15 जुलाई को अयोध्या से बाहर चले गए थे।
8 of 15
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
बाद में संघ स्तर पर उनके केंद्र और दायित्व में बदलाव की चर्चा सामने आई थी। चढ़ावा प्रकरण की जांच के बाद अब प्रदेश सरकार की ओर से गठित एसआईटी की रिपोर्ट ट्रस्ट तक पहुंच चुकी है। ऐसे में मंदिर व्यवस्था से जुड़े लोगों की भूमिका और आगे होने वाली कार्रवाई को लेकर भी नजरें बनी हुई हैं।
9 of 15
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
अनिल मिश्र ने की रामकोट की परिक्रमा
इसी बीच बुधवार को ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने रामकोट की परिक्रमा की। परिक्रमा के दौरान उनका स्वागत भी किया गया। उन्होंने 21 अगस्त को रामकोट की परिक्रमा के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर परिक्रमार्थियों से चर्चा की। परिक्रमा में विहिप के कुछ पदाधिकारियों के अलावा पुजारी रमेश दास, आरपी पांडेय वैद्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
10 of 15
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
गोपाल राव की वापसी ने भी बढ़ाई हलचल
इसी बीच बुधवार को गोपाल राव के दोबारा अयोध्या पहुंचने और राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद चंपत राय से मुलाकात ने भी चर्चाओं को हवा दे दी है। चढ़ावा प्रकरण सामने आने के बाद गोपाल राव 15 जुलाई को अयोध्या से बाहर चले गए थे।
11 of 15
राम मंदिर
बाद में संघ स्तर पर उनके केंद्र और दायित्व में बदलाव की चर्चा सामने आई थी। करीब एक महीने बाद उनकी अयोध्या वापसी, रामलला के दर्शन और इसके बाद चंपत राय से मुलाकात को मंदिर व्यवस्था से जुड़े घटनाक्रम के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
12 of 15
राम मंदिर
रिमांड पर उठाए गए सवाल पर सुनवाई 25 को
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में आरोपियों की ओर से रिमांड पर की गई आपत्ति को लेकर बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई की। इस दौरान आरोपियों के अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस कौंसिल डिप्टी चीफ कुलशेखर सिंह की ओर से कहा गया कि पुलिस की ओर से दाखिल की रिपोर्ट पर अलग से कोई आपत्ति उन्हें अब दाखिल नहीं करना है।
13 of 15
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा ने मामले की सुनवाई के बाद मामले के विवेचक आशुतोष तिवारी को संपूर्ण केस डायरी के साथ अदालत में उपस्थित होने का आदेश पारित किया। साथ ही अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख नियत की गई।
14 of 15
राम मंदिर
उल्लेखनीय है कि जेल में निरुद्ध आरोपी रमा शंकर यादव उर्फ टिन्नू, अविनाश, अनुकल्प, लवकुश, मनीष कुमार, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा व सुभाष श्रीवास्तव की ओर से रिमांड पर सवाल उठाते हुए सात अगस्त को अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।
प्रार्थना पत्र में कहा गया था कि मामले के विवेचक की ओर से गलत धाराओं में रिमांड प्रस्तुत किया गया है। जिस कारण से आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में निरुद्ध हैं। आरोपियों पर लगाए गए आरोपों में अधिकतम सजा सात साल है। बचाव पक्ष पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने आरोपियों को उचित अपराध में ही रिमांड की मंजूरी दिए जाने का अनुरोध कोर्ट से किया गया था।