लखनऊ विधानसभा के सामने आज चयनित 79 सहायक समीक्षा अधिकारियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उत्तर प्रदेश शासन कार्मिक अनुभाग के शासनादेश 15 नवंबर 1999 का पालन किया जाए। प्रदर्शन कारियों ने मामले पर सरकार की सुस्ती पर नारे बाजी भी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि चयनित सहायक समीक्षा अधिकारियों की नियुक्ति कर उनके साथ न्याय किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय प्रशासन द्वारा नियुक्ति रोके जाने पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने विधानभवन के सामने मार्च भी किया।