समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में सीएम अखिलेश यादव का एक खास पोस्टर चर्चा का विषय रहा। इस पोस्टर में अखिलेश को अर्जुन की तरह रथ पर सवार दिखाया गया है तो मुलायम सिंह इस रथ के सारथी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साध रखा है। बीजेपी को दिल्ली व बिहार में मिली हार पर वार करते हुए इस पोस्टर में लिखा गया है,‘भाजपा वालों को पहले बिहारियों ने खदेड़ा, पटक-पटक कर धोया है, अब यूपी वालों की बारी है।’
विज्ञापन
3 of 5
इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह को लेकर लिखा है, ‘भगवा धोती पहन के जोगी बजा रहा सब ढोलक झाल, धन की गठरी ले भाजपाइन, बांट रहा है मोदी माल।’
4 of 5
पोस्टर में बसपा सुप्रीमो मायावती की भी तस्वीर है, लेकिन उन पर कोई कमेंट नहीं लिखा गया है।
वहीं मुलायम सिंह यादव की तारीफ में लिखा गया है कि ‘मैं हूं, मैं ही हूं मुलायम...सब में हूं..., ना रहूं तो लोग टूट जाएंगे, बिखर जाएंगे।’ हालांकि पोस्टर में कांग्रेस के खिलाफ कुछ नहीं लिखा गया है।