लखनऊ में चल रहे दस्तक युवा महोत्सव के आखिरी दिन प्रतिभागियों फेस पेंटिंग के जरिए लोगों को क्या संदेश दिए, देखें इन तस्वीरों में। लखनऊ में तीन दिनों से युवा महोत्सव लखनऊ चल रहा है। महोत्सव के आखिरी दिन की मुख्य अतिथि महिला सम्मान प्रकोष्ठ की निदेशक सुतापा सान्याल रहीं। महोत्सव में सुबह से ही कई प्रतियोगिताएं शुरू हुई। नुक्कड़ नाटक और नाटकों का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने महोत्सव में अपने चेहरे पेंट कराकर लोगों को संदेश दिए। किसी ने चेहरों पर पेंटिंग के जरिए एकता का संदेश दिया तो किसी ने बेटियों को बचाने की अपील की।