फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती का तगड़ा हमला, कहा- सेकुलर होने का नाटक कर रही है सपा

Sat, 05 Nov 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
यूपी में सपा की रजत जयंती व भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरूआत होने से प्रदेश इलेक्‍शन मोड में आ गया है। इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा व भाजपा दोनों पर हमला बोला।
विज्ञापन

2 of 5
उन्होंने सपा द्वारा दूसरी पार्टी के नेताओं को एक मंच पर खड़ा करने को सेकुलर होने का नाटक करार दिया और कहा कि सपा ने अपने कार्यकाल में सिर्फ गुंडों और माफियाओं की फौज खड़ी की है।
विज्ञापन

3 of 5
मायावती ने तीसरे मोर्चे के गठन की संभावनाओं को ‌हवा-हवाई करार देते हुए कहा कि यूपी में मुजफ्फरनगर दंगे व दादरी कांड सपा व भाजपा की मिलीभगत से हुआ है। अगर यूपी में कानून-व्यवस्‍था ठीक नहीं होती तो महागठबंधन की जरूरत कभी महसूस न होती।

4 of 5
उन्होंने सपा के आपसी कलह पर कहा कि इस समय सपा आपसी स्वार्थ में बंटी हुई है। आने वाले चुनाव में शिवपाल व अखिलेश के समर्थक एक-दूसरे को जीतने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मायावती ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश की सीमाएं सुर‌क्षित नहीं है। देश में आपातकाल जैसे हालात है। भाजपा ने पिछले ढाई साल में जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा कितने भी पापड़ बेल ले उन्हें सत्ता नहीं मिलने वाली। वहीं, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बसपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें