सफेद बाघ की ये तस्वीरें लखनऊ के चिड़ियाघर की हैं। जरा तस्वीरों देखिए गुस्से और नखरे से भरी इसकी मस्त अदाएं। मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे शहरियों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। मौसम का ये असर इंसानों से लेकर जानवरों तक पर दिखा। बारिश होते ही चिड़ियाघर में ये सफेद बाघ अपने बाड़े से बाहर आ गया। इस बाघ की हरकतों को हमारे कैमरामैन ने अपने कैमरे में कैद किया। बारिश के साथ जैसे ही तापमान में गिरावट आई चिड़ियाघर का माहौल भी खुशगवार हो गया। लोगों ने सड़कों पर बारिश का मजा लिया वहीं ये सफेद बाघ एक पेड़ के साथ जद्दोजहद करता दिखाई दिया।