शीतलहर और गलन के बीच बुधवार को थोड़ी देर धूप निकली तो जंगल के राजा ने कुछ यूं चहलकदमी की। सभी फोटो- अमित सिंह लखनऊ चिड़ियाघर के इस वनराज ने मौसम का खूब आंनद लिया और खुद को एक जम्हाई लेने से नहीं रोक सके। पिछले दो दिनों से लखनऊ में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। बुधवार को शहर का पारा 3.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बावजूद इसके चिड़ियाघर में शाम तक लोगों का आना लगा रहा। और महाशय की इस अदा को क्या कहेंगे आप? अपने बाड़े से निकलते वनराज....