आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भी अमेठी में रोड शो किया। जगदीशपुर इलाके में उनका रोड शो निकला, तो लोगों उनका जोरदार स्वागत किया। अपने रोड शो के दौरान अरविंद को कहीं कोई विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि रविवार को अरविंद केजरीवाल का अमेठी में कड़ा विरोध हुआ था। रोड शो के दौरान अरविंद ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस मिली हुईं हैं इसलिए इस बार आप के उम्मीदवार कुमार विश्वास को चुनें। केजरीवाल ने कहा कि ये दोनों ही पार्टिंया जान-बूझकर उन पर कुमार विश्वास पर हमले करवा रही हैं।