लखनऊ के पॉश एरिया कपूरथला में सड़क पर ही एक कार में भयानक हादसा हो गया। (सभी फोटो-ऋषि मिश्र) वहां मौजूद पुलिस भी इस मामले में कुछ नहीं कर पाई। फायर स्टेशन फोन तो किया गया, लेकिन मौके पर दमकल गाड़ी काफी देर तक नहीं आ सकी। यह हादसा कार में बोतल से पेट्रोल डालने के बाद हुआ। पहले आग भड़की, फिर कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई। कार में एक के बाद एक कई धमाके भी हुए। पता चला कि यह कार एलपीजी थी। हालांकि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। ये हादसा देख लोगों की भीड़ काफी देर तक वहां मौजूद रही।