राजधानी में शुक्रवार को कई जगह पर संकट मोचन हनुमान पर्वत उठाए आसमान पर उड़ते दिखाई दिए। जिसने भी इस दृश्य को देखा कुछ समय के लिए देखता ही रह गया। कई जगहों पर तो भीड़ लग गई। दरअसल, यह एक निजी चैनल पर शुरू होने वाले नए धारावाहिक ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ के प्रमोशन का अंदाज था। आयोजकों ने ड्रोन के जरिए बजरंगबली को उड़ते हुए पेश किया। इंदिरानगर के भूतनाथ चौराहे, पत्रकारपुरम चौराहे, मुंशीपुलिया व कपूरथला चौराहे पर ये दृश्य दिखाए गए।