राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके से हुए अपहरण और चलती कार में बलात्कार की घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। जिसे लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया और एएसपी क्राइम को ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को दोपहर कक्षा आठ की एक छात्रा का तब अपहरण हुआ था जब वह घर जाने के लिए निशातगंज में टैंपो का इंतजार कर रही थी। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी आफिस कैंप में मौजूद भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य।