एलयू की बैक पेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षा तारीखों में परीक्षा विभाग ने परिवर्तन कर दिया है। अब 30 सितंबर को होने वाली बीए ऑनर्स की परीक्षाएं तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। लेकिन बीए, बीएससी व बीकॉम की अन्य परीक्षाएं तीन की जगह छह अक्तूबर से कराई जाएंगी। परीक्षाएं आठ अक्तूबर को समाप्त होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11 और दूसरी पाली की दोपहर दो से पांच बजे की शिफ्ट में होगी। परीक्षाओं के दौरान विवि में कक्षाओं का संचालन बंद रहेगा। यह लिस्ट भी देखें...।