राजधानी लखनऊ के तेलीबाग इलाके में एक ट्रक भीषण हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई व एक घायल हो गया। शनिवार रात लगभग ढ़ाई बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। डिवाइडर पर सो रहे मजदूर की मौत हो गई, जबकि ट्रक का क्लीनर घायल हो गया। हादसे का एक दृश्य। कुछ समय के लिए इस रोड पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।