भारतीय रेलवे की कई खासियते हैं। इंडियन रेलवे जहां दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है, वहीं यह एक ऐसी संस्था भी है जहां दुनिया के सबसे ज्यादा लोग काम करते हैं। बहरहाल, यदि आप इंडियन रेलवे के जरिये भारत दर्शन का प्लान कर रहे हैं, महाराजा एक्सप्रेस आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। महाराजा एक्सप्रेस दुनिया की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक है। यह ट्रेन एक चलता-फिरता फाइव-स्टार होटल है। इस ट्रेन में यात्रा किसी शाही सफर से कम नहीं। हालांकि महाराजा एक्स्प्रेस का मजा लेने के लिए आपको जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है। इस ट्रेन का किराया 1 लाख पचास हजार से शुरू होकर तकरीबन 15 लाख रुपए तक है। आइए जानते हैं अंदर से कैसी है ये शाही ट्रेन और क्या हैं इस ट्रेन की खासियतें।
विज्ञापन
2 of 9
सुपर लग्जरियस ट्रेन
- फोटो : facebook
महाराजा एक्स्प्रेस में यात्रा के लिए लोगों के पास पांच तरह के पैकेज मौजूद हैं। ट्रेन पैकेज में मौजूद स्टेशनों पर रुकती है, यात्री वहां घूमने-फिरने के बाद वापस तयशुदा वक्त पर ट्रेन बोर्ड कर लेते हैं। इसी तरह इस चलते-फिरते फाइव स्टार होटल पर सवार होकर पर्यटक अपना सफर पूरा करते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
maharaja train
- फोटो : maharajas@irctc.com
यह ट्रेन दिल्ली या मुंबई से होती हुई आगरा, फतेहपुर सीकरी, ग्वालियर, रणथंबोर , वाराणसी, लखनऊ, जयपुर, बीकानेर, खजुराहो, उदयपुर स्टेशनों पर रुकती है। ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट की कीमत 1,93,490 रुपये से शुरू होकर 15,75,830 रुपये तक रखी गई है। इस ट्रेन में 23 डिब्बे हैं और 88 यात्री सफर कर सकते हैं।
4 of 9
maharaja train
- फोटो : maharajas@irctc.com
ट्रेन में यात्रियों के सोने के लिए 14 केबिन हैं। हर केबिन में फोन, एलसीडी टीवी, डीवीडी प्लेयर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक लॉकर के साथ हर केबिन में बाथरूम की भी सुविधा है।
विज्ञापन
5 of 9
maharaja train
- फोटो : maharajas@irctc.com
इंडियन रेलवे की बाकी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री कभी कल्पना भी नहीं कर सकते कि हमेशा भीड़ और गंदगी के लिए फेमस रही कोई ट्रेन अंदर से इतनी खूबसूरत भी नजर आ सकती है। इस ट्रेन में राजशाही सजावट की गई है।
विज्ञापन
6 of 9
maharaja train
- फोटो : maharajas@irctc.com
इस ट्रेन में आगरा से उदयपुर घूमने वाले यात्री पूरे 7 दिन तक इस ट्रेन में रहेंगे। यह ट्रेन पटरियों पर चलता-फिरता फाइव स्टार होटल है। जहां यात्री अपनी मनपसंद का भारतीय व कॉन्टिनेंटल खाना खा सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 9
maharaja train
- फोटो : maharajas@irctc.com
खाने के लिए ट्रेन के भीतर बाकायदा एक पूरा डिब्बा है। यह दिखने में एक रेस्तरां जैसा लगता है। खास बात यह है कि यह खाना लजीज, बेहतरीन और सोने और चांदी के बर्तनों में परोसा जाता है।
8 of 9
maharaja train
- फोटो : maharajas@irctc.com
इस ट्रेन को साल 2015 और 2016 में सेवन स्टॉर लग्जरी अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस ट्रेन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रॉयल स्कॉटमैंन व इस्टर्न एंड ओरिएंटल एक्सप्रेस ट्रेनों से तुलना की जाती है।
नोटः भारत की इस स्पेशल महाराजा ट्रेन के बारे में और इसके किराये के बारे में ज्यादा जानकारी आप इसकी वेबसाइट the-maharajas.com पर जाकर हासिल कर सकते हैं। उपरोक्त लेख में बताए गए ट्रेन के किराए और टिकट के दाम में परिर्वतन संभव है।