Winter Hair Fall: सर्दियों का मौसम अपने साथ सुहावना एहसास तो लाता है, लेकिन बहुत से लोगों के लिए यह बालों के झड़ने की एक बड़ी मुसीबत भी बन जाता है। जैसे-जैसे पारा गिरता है, कंघी में फंसे बालों की संख्या बढ़ने लगती है, जो किसी के लिए भी तनाव का कारण हो सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने एक वीडियो के माध्यम से इस समस्या से बचने के बारे में कुछ जरूरी बातें बताया है।
डॉक्टर सोलंकी के अनुसार, सर्दियों में बालों का गिरना केवल एक सामान्य बात नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर की आंतरिक कार्यप्रणाली और बाहरी सुरक्षा के बीच असंतुलन का परिणाम है। जब हम बालों की जड़ों की देखभाल में लापरवाही बरतते हैं और उन्हें ठंड के सीधे संपर्क में आने देते हैं, तो बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं। अगर आप भी इस विंटर सीजन में अपने घने बालों को खोने से डर रहे हैं, तो डॉक्टर के बताए गए इन वैज्ञानिक और घरेलू उपायों को समझना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।